Maiya Samman Yojana April Kist: मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अप्रैल किस्त की तिथि जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। हालांकि, अप्रैल 2025 की किस्त को लेकर हाल ही में कुछ महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं, जिनके अनुसार केवल कुछ विशेष श्रेणी की महिलाओं को ही यह राशि मिलेगी। आइए जानते हैं इस अपडेट के बारे में विस्तार से|

मुख्यमंत्री के निर्देश और अप्रैल किस्त की तिथि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मईया सम्मान योजना के तहत अप्रैल माह की किस्त 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक और DBT सक्षम हों, ताकि कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित न रहे।

किन महिलाओं को मिलेगा अप्रैल महीने की किस्त?

अप्रैल 2025 की किस्त में केवल उन्हीं महिलाओं को ₹2500 की राशि दी जाएगी, जिन्होंने निम्नलिखित मानदंडों को पूरा किया है:

  • झारखंड राज्य की मूल निवासी: लाभार्थी महिला का झारखंड राज्य की निवासी होना अनिवार्य है
  • आयु सीमा: मईया सम्मान योजना के लिय महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • आधार और बैंक खाता लिंकिंग: महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्षम होना आवश्यक है
  • आवेदन वेरिफिकेशन: महिला का आवेदन वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए

यदि किसी महिला के आवेदन में कोई त्रुटि पाई जाती है या उसके बैंक खाते की डीबीटी स्थिति सही नहीं है, तो उसे अप्रैल महीने की किस्त में ₹2500 की राशि नहीं दी जाएगी। इसलिए, सभी लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन की स्थिति और बैंक खाते की डीबीटी स्थिति की जांच कर लें।

बकाया राशि का एक साथ भुगतान

कुछ महिलाओं को पिछले महीनों की किस्तें नहीं मिल पाई हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद, अप्रैल माह की किस्त के साथ सभी बकाया राशि भी एक साथ ट्रांसफर की जाएगी। इसका मतलब है कि जिन महिलाओं को 6वीं, 7वीं या 8वीं किस्त नहीं मिली है, उन्हें अप्रैल माह में ₹2500 के अलावा बकाया राशि भी एक साथ मिल सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

क्या करें यदि राशि नहीं मिली?

यदि 25 अप्रैल तक किसी महिला को राशि नहीं मिलती है, तो उसे निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए:

  • बैंक खाता जांचें: अपने बैंक में जाकर जांचें कि आपका खाता DBT सक्षम है या नहीं|
  • आवेदन स्थिति जांचें: मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति देखें
  • हेल्पलाइन से संपर्क करें: यदि समस्या बनी रहती है, तो हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करें।​
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment