Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान, अब आधार कार्ड लिंक बिना नहीं मिलेगी किस्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंईयां सम्मान योजना को लेकर बाद अपडेट जारी हुआ है| अब आधार कार्ड लिंक अनिवार्य कर दिया गया है| जिसको लेकर रांची जिले में शिविर का आयोजन होना शुरू हो गया है| जिन भी महिलाओं के बैंक खाते के साथ आधार कार्ड लिंक नहीं है| उन्हें इन शिवरों में जाकर लिंक करवाने अनिवार्य हैं| पहले सरकार ने 31 मार्च तक बिना आधार लिंक के किस्त जारी करने का निर्णय लिया था| लेकिन अब आधार कार्ड लिंक को अनिवार्य कर दिया गया है|

रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार रांची जिले में 29 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे शिविर लगाए जाएंगे जो की शाम 3:00 बजे तक लगेंगे| ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इस शिवरों में जाकर अपने आधार कार्ड लिंक करवा सकती हैं| और शहरी क्षेत्र की महिलाएं बैंक शाखा में जाकर आधार कार्ड लिंक करवा सकते हैं| जिन लाभार्थी महिलाओं को एक मुफ्त राशि 7500 मिली है उन सभी महिलाओं को आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य है ताकि नियमित रूप से आगे भी किस्त मिलती रहे|

शिविर के सफल संचालन के लिए सरकार द्वारा बीडीओ और सीओ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं| विभागीय संकल्प के अनुसार मंईयां सम्मान योजना लाभार्थी महिलाओं को अप्रैल 2025 के बाद केवल आधार कार्ड लिंक होने पर ही राशि का भुगतान दिया जाएगा|

मंईयां सम्मान योजना क्या है?

झारखंड की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक मंईयां सम्मान योजना है| इस योजना के तहत राज्य की सभी 18 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है| बहुत सी महिलाओं को इस राशि का लाभ नहीं मिल पा रहा था कारण आधार कार्ड लिंक न होने का था| इसके समाधान के लिए सरकार ने समय पर शिविरों का आयोजन कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया है| इसी कड़ी में 29 अप्रैल को भी रांची जिले में शिविरों का आयोजन हो रहा है|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment