रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 1) के एडमिट कार्ड 1 जून 2025 को जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक चलेगी। इस भर्ती से 8,113 ग्रेजुएट लेवल की नौकरियां भरी जाएंगी। लगभग 58.4 लाख उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है। आइए जानते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें और इसकी जरूरी जानकारी क्या है।
परीक्षा का समय और प्रारूप
परीक्षा 5 जून से 24 जून तक तीन शिफ्ट में होगी: सुबह 9 बजे, दोपहर 12:45 बजे और शाम 4:30 बजे। इसमें 100 बहुविकल्पी प्रश्न होंगे, जिन्हें 90 मिनट में हल करना होगा। प्रश्न सामान्य जागरूकता (40 अंक), गणित (30 अंक) और रीजनिंग (30 अंक) से होंगे। गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा।
जरूरी दस्तावेज
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय जैसी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी गलती होने पर तुरंत आरआरबी से संपर्क करें।
सिटी इंटिमेशन स्लिप
परीक्षा शहर की जानकारी के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 26 मई 2025 को जारी हुई थी। ये स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देती है, ताकि वे यात्रा की योजना बना सकें।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र के आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए ये कदम उठाएं:
- आरआरबी की वेबसाइट (जैसे rrbcdg.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर ‘सीबीटी-1 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
- कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
- अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा इसे डाउनलोड कर लीजिए
एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी होता है। उदाहरण के लिए, 5 जून की परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 जून को उपलब्ध है।
RRB NTPC Admit Card 2025
- RRB NTPC Admit Card 2025 डाउनलोड लिंक: यहां क्लिक करें
Admit card