इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती 2025 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिस भी उम्मीदवार का पहले मैच सूची में नाम नहीं आया था वह दूसरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकता है। बता दे कि इस बार इस भर्ती में कुल 21,413 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। ये पद ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम), और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के लिए हैं।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए आपको अपने मूल दस्तावेज और दो सेट सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी लेकर जाना होगा। जरूरी दस्तावेजों में शामिल हैं:
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- 60 दिन का कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख और जगह का विवरण मेरिट लिस्ट में दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने दस्तावेज जमा करें। अगर कोई दस्तावेज गलत पाया गया, तो चयन रद्द हो सकता है।
कब और कहां हुई थी भर्ती?
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक स्वीकार किए गए थे। इस भर्ती में देश के 22 सर्कल्स शामिल थे। इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। राजस्थान सर्कल में इस बार कोई वैकेंसी नहीं थी।
मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?
मेरिट लिस्ट चेक करना बहुत आसान है। उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Candidate’s Corner” सेक्शन में जाएं।
- अब वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको “GDS Online Engagement Schedule, January-2025 Shortlisted Candidates” लिंक पर क्लिक करना है।
- अपने राज्य या सर्कल का नाम चुनें।
- मेरिट लिस्ट का पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आपको अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार होना होगा।
India Post GDS 2nd Merit List
ग्रामीण डाक सेवक दूसरी मेरिट लिस्ट: यहां क्लिक करें।