Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से लगातार तीन दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश, हाई अलर्ट जारी

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में आज हल्की बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है क्या है लेकिन कल से लगातार 3 दिन झमाझम बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। कहां-कहां पर बारिश होगी किन जिलों में होगी चले जानते हैं।

मौसम विभाग द्वारा आज यानी 21 अगस्त को फल की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना बताई गई है। जिसमें पंचकुला, अंबाला, हिसार, यमुनानगर, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी ददरी, झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात और पलवल में 25 से 50% की संभावना बताई गई है।

फतेहाबाद सिरसा जींद कैथल करनाल कुरुक्षेत्र पानीपत सोनीपत और रोहतक में 0 से 25 परसेंट तक बारिश की बताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज से बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी और आने वाले तीन दिनों में ताबड़तोड़ बारिश होगी।

इन जिलों में अगले तीन दिन बारिश

कल से यानी 22 अगस्त से इन 9 जिलों अंबाला, पंचकूला, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद पलवल में मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार बताए हैं।

23 अगस्त को इन तीन जिलों अंबाला पंचकूला यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मतलब इन तीन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है। इसी के साथ 10 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

24 अगस्त को 16 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और मेवात में येलो अलर्ट रहेगा। ज्यादातर हिस्सों में लगातार बारिश के आसार जताए गए हैं। इन जिलों में जल बराबर और यातायात प्रभावित होने की भी समस्या देखने को मिल सकती हैं।

Share