PM Kisan Yojana: किसानों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, इन किसानों को पीएम किसान योजना के मिलेंगे 18000 रुपए

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाखों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। अगर आप भी उन किसानों में से हैं जिन्हें 11वीं किसके बाद अब तक किस्त प्राप्त नहीं हुई है तो आपको सरकार ने फिर से एक मौका दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर आप अपने दस्तावेज वेरीफाई करवा लेते हैं तो आपको एक साथ 18000 रुपए की राशि मिलेगी।

जिन किसानों को 11वीं किस्त के बाद राशि प्राप्त नहीं हुई है उन्हें 12वीं किस से लेकर 20वीं किस्त की राशि यानी 18000 रुपए की राशि एक साथ सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। यह ख़बर उन किसानों के लिए राहत भरी है जिन किसानों की किस्त अटक चुकी है।

पीएम किसान योजना

सरकार ने पीएम किसान योजना को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के बदलाव किए हैं। जैसे 12वीं किस्त पर किसानों को भूमि रिकॉर्ड लिंक करना जरूरी था। 13वीं किस्त के लिए आधार सिस्टम लागू किया गया। और फिर 15वीं किस्त के लिए पीएम किसान केवाईसी अनिवार्य किया गया। इस प्रकार से जैसे नए नियम आते गए बहुत से किसानों की किस्त अटक गई। राज्य में बहुत ऐसे किसान हैं जो समय पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करवा पाए।

अब एक साथ मिलेगी राशि

सरकार ने किसानों को अब एक और मौका दिया है अगर ये सब शर्तों का पूरा करते है तो रुकी हुई सारी किस्तें एकमुश्त दे दी जाएगी। कृषि मंत्री रामनाथ ठाकुर ने इस बारे में जानकारी दी कि अगर अब किसान दस्तावेज पूरे कर लेते हैं तो उन्हें एक साथ 12वीं किस्त से लेकर 20वीं किस्त की राशि यानी 18000 रुपये दे दी जाएगी।

इसके लिए किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अगर आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक नहीं है तो बैंक में जाकर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लिंक कर सकते हैं। अगर भूमि रिकॉर्ड सही नहीं है तो भूमि रिकॉर्ड अपडेट करवा कर सही करवा सकते हैं।

Share