दिवाली पर कर्मचारियों को मिलेगा बंपर तोहफा, सरकार ने कर ली पूरी तैयारी, इतनी बढ़ेगी सैलरी

केंद्र सरकार कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है। इस प्रकार की खबरें भी सामने आ रही हैं की दिवाली से पहले ही कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं तो यह अपडेट आपके लिए है।

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी की प्रमुख वजह DA एरियर माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सितंबर महीने में इसमें वृद्धि की जा सकती है। अगर DA में 3% बढ़ोतरी होती है तो जिन कर्मचारियों की बेसिक पे 18000 रुपए है तो उसमें 540 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। वहीं अगर हम बेसिक पेंशन की बात करें अगर 9000 रुपए है तो ₹270 की बढ़ोतरी हो सकती है।

इस महीने में मिल सकता है तोहफा

इसका आखिरी फैसला कैबिनेट मीटिंग के दौरान होगा जो की सितंबर या अक्टूबर के बीच होगी। महंगाई भत्ते के कैलकुलेशन से जुड़े फार्मूले को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। वैसे तो CPI-IW यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स से जुड़े हुए फार्मूले का इस्तेमाल होता है। इसका मतलब यह है कि अगर AICPI-IW में वृद्धि होती है तो इसका प्रभाव महंगाई भत्ते में वृद्धि देखने को मिलता है।

कितना बढ़ सकता है DA?

वर्तमान समय में केंद्र कर्मचारियों को 55%DA मिल रहा है। अभी इसमे 3 से 4 प्रतिशत की होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर सरकार की तरफ से 3% बढ़ोतरी होती है तो DA 58% हो जाएगा और अगर 4% की बढ़ोतरी होती है तो DA 59% हो जाएगा।

Share