Haryana Weather Update: अगले 5 दिनों तक मौसम ठीक होने की कोई संभावना नहीं, लगातार बरसेंगे बदले

हरियाणा में अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की पूरी संभावना आ रही है। बारिश के साथ-साथ 40km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी व ठंडी हवाओं का भी सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की तरफ से यह अपडेट आई है कि अब फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में बारिश लगातार आने वाली है बीच में कोई छुट्टी नहीं लगी। हां लेकिन अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रहेगी।

Haryana Weather Update

हरियाणा में मौसम विभाग की तरफ से यह अपडेट आया कि गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश की संभावना बताई गई है। इन जिलों में अलग-अलग प्रतिशत वाइस संभावना जताई गई है। आज यानी 20 अगस्त को हरियाणा के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

किस राज्य में कितनी प्रतिशत बारिश

फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुड़गांव और फरीदाबाद में 0 से 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है जबकि अंबाला कुरुक्षेत्र करनाल पानीपत सोनीपत में 25 से 50% की बारिश की संभावना बताई गई है। इसके अलावा पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75% की बारिश आने की संभावना है।

Share